---Advertisement---

ट्रंप ने नाबालिग को ओरल सेक्स के लिए किया मजबूर, रशियन लड़कियों से संबंध बनाने पर बिल गेट्स को हो गया था गुप्त रोग; एपस्टीन फाइल्स में चौंकाने वाला दावा

On: January 31, 2026 4:21 PM
---Advertisement---

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई आधिकारिक फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद एक बार फिर अमेरिकी राजनीति और ग्लोबल एलिट हलकों में हलचल तेज हो गई है। इन दस्तावेज़ों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम सामने आए हैं।


क्या हैं ये दस्तावेज़?


जारी की गई फाइलें FBI की व्हिसलब्लोअर हॉटलाइन पर आई कॉल्स और शिकायतों का लिखित रिकॉर्ड हैं। इनमें दर्ज जानकारियां सत्यापित तथ्य नहीं, बल्कि शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप और दावे हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इन रिकॉर्ड्स को किसी व्यक्ति के खिलाफ अपराध का प्रमाण नहीं माना जा सकता।


ट्रंप और एपस्टीन: पार्टियों से जुड़े दावे


दस्तावेजों में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने आलीशान मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल पार्टियों की मेजबानी की थी। कुछ रिकॉर्ड्स में इन कथित पार्टियों में एलन मस्क, इवांका ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जैसे नामों का जिक्र मिलता है।


ये जानकारियां तथाकथित ‘कैलेंडर गर्ल्स पार्टी’ से जुड़ी फाइलों में दर्ज हैं, हालांकि इनमें किसी भी घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं है।


डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप


इन फाइलों का सबसे संवेदनशील हिस्सा एक अज्ञात महिला की शिकायत से जुड़ा है। महिला ने आरोप लगाया कि लगभग 25 साल पहले न्यू जर्सी में डोनाल्ड ट्रंप ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उस समय उसकी उम्र 13–14 साल थी। डोनाल्ड ट्रंप ने जबरन ओरल करने का दबाव बनाया और फिर गलत काम किया। जिस दौरान महिला ने ट्रंप के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया। महिला के इस बर्ताव के बाद उसे थप्पड़ भी मारे गए। बाद में जेफ्री एपस्टीन ने भी उसके साथ गलत व्यवहार किया। यह आरोप अत्यंत गंभीर है, लेकिन अब तक पूरी तरह असत्यापित है और किसी अदालत या जांच एजेंसी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।


एपस्टीन फाइल्स का विशाल दायरा


अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़े 30 लाख से ज्यादा पन्नों, 2,000 से अधिक वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरों वाली सामग्री सार्वजनिक की है। इनमें 2013 के कुछ ड्राफ्ट ईमेल भी शामिल हैं, जिन्हें एपस्टीन ने कथित तौर पर खुद को लिखा था।


बिल गेट्स से जुड़े विवादित दावे


इन ड्राफ्ट ईमेल्स में एपस्टीन ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एपस्टीन ने दावा किया कि गेट्स के रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे और वे एक यौन रोग से संक्रमित हो गए थे। ईमेल्स में यह भी आरोप लगाया गया कि गेट्स ने कथित तौर पर एंटीबायोटिक्स की मांग की थी, ताकि वे अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स को बिना बताए दवाएं दे सकें।


हालांकि, बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। उनके अनुसार, ये ईमेल एपस्टीन की नाराजगी को दर्शाते हैं, क्योंकि गेट्स ने उससे अपने संबंध तोड़ लिए थे।


एलन मस्क और एपस्टीन के ईमेल


फाइलों में 2012–13 के दौरान एलन मस्क और एपस्टीन के बीच हुए ईमेल संवाद का भी उल्लेख है। इन ईमेल्स में एपस्टीन ने मस्क को अपने निजी द्वीप पर आने के लिए आमंत्रित किया था।
हालांकि, दस्तावेज़ों में कहीं भी यह पुष्टि नहीं है कि मस्क कभी उस द्वीप पर गए हों। मस्क पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उन्होंने ऐसे सभी निमंत्रण ठुकरा दिए थे।


इन रिकॉर्ड्स में कई अन्य प्रभावशाली हस्तियों का भी जिक्र है, जिनमें ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, म्यूजिक स्टार जे-ज़ेड, हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टीन, पूर्व अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस केके नाम शामिल हैं। इसके अलावा, न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, भारतीय मूल की प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम भी एक ईमेल के संदर्भ में सामने आया है, हालांकि यह किसी आरोप से नहीं जुड़ा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील