---Advertisement---

गिरिडीह:महिला का अधजला शव जंगल से मिलने से सनसनी

On: January 31, 2026 8:55 PM
---Advertisement---

गिरिडीह:बगोदर थाना क्षेत्र के बेको-करि पहाड़ी जंगल के पास एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी मच गई है। इस बाबत पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।शव की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो गांव निवासी 21 वर्षीय विवाहिता सहीना ताहुल अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव 2 दिन पहले मिला था।

मृतका के पिता ताहुल अंसारी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। घटनास्थल से राख, जूट की बोरी, पानी की बोतलें और माचिस जैसे संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है.

सरिया-बगोदर के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर धनंजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ताहुल अंसारी, जो निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण टुंडा गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने शव की पहचान अपनी बेटी साहिना के रूप में की है. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर उसके पति और ससुराल पक्ष ने पहले हत्या की और बाद में सबूत छिपाने के लिए शव को जला दिया.

तीन दिन पहले की है घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों के आरोप और लिखित शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. गिरिडीह पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, यह घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है. पुलिस मुख्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका स्पष्ट करने में जुटी हुई है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची स्थित स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की विशेषज्ञ टीम को भी जांच में शामिल किया गया है. मौके पर फिंगरप्रिंट, फॉरेंसिक और टेक्निकल टीमें पहुंचीं, जिन्होंने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए. टेक्निकल टीम में ई-एविडेंस यूनिट के साथ-साथ डॉग स्क्वाड भी शामिल रहा.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now