---Advertisement---

कल रविवार के दिन खुला रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में होगी ट्रेडिंग

On: January 31, 2026 10:34 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: देश का आम बजट 1 फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन यह रविवार निवेशकों के लिए बिल्कुल अलग और खास होने वाला है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट को देखते हुए भारतीय शेयर बाजारों में विशेष व्यवस्था की गई है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि बजट वाले दिन यानी रविवार को भी शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य कारोबारी दिन की तरह ट्रेडिंग होगी। इसका उद्देश्य निवेशकों को बजट से जुड़े त्वरित फैसले लेने और बाजार की प्रतिक्रिया को तुरंत समायोजित करने का अवसर देना है। भारत के इतिहास में यह दूसरा मौका होगा जब रविवार के दिन शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा। इससे पहले 28 फरवरी 1999 को रविवार के दिन घरेलू शेयर बाजार खुला था।


सामान्य समय पर होगी ट्रेडिंग


बजट डे पर शेयर बाजार का ट्रेडिंग टाइम सामान्य दिनों जैसा ही रहेगा।


सुबह: 9:15 बजे
बंद: 3:30 बजे


इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट्स में नियमित कारोबार होगा।


निवेशकों की रहेगी खास नजर


बजट को लेकर निवेशकों, ट्रेडर्स और मार्केट एक्सपर्ट्स की नजरें खासतौर पर टैक्स स्लैब, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, रेलवे, कृषि और स्टार्टअप सेक्टर पर टिकी रहेंगी। बजट भाषण के दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now