---Advertisement---

जमशेदपुर: लायर्स डिफेंस संस्था का पिकनिक आयोजित

On: February 2, 2026 7:28 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: डिमना में लॉयर्स डिफेंस संस्था के द्वारा एक हर साल की भांति इस साल भी भव्य रूप से पिकनिक का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष एडवोकेट परमजीत कुमार श्रीवास्तव ,महासचिव नवीन प्रकाश ने विशेषकर पिकनिक हेतु डिमना जमशेदपुर में रखा जिसमें डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के 100 से ज्यादा शामिल हुए तथा कार्यक्रम में ही रांची हाईकोर्ट से वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन कुमार, मनोज सिंह उपस्थित हुए और सभी अधिवक्ताओं से परिचय तथा किस प्रकार से सभी को अधिवक्ताओं को आपस में एकता और प्रेम बना कर रखना है।

आपसी बात विचार के बाद भोजन का कार्यक्रम किया गया और सभी ने स्नेह पूर्वक कहा कि लॉयर्स डिफेंस बहुत अच्छा काम कर रही है भागदौड़ की जिंदगी में भी आपस में मेल मिलाप रखने की कोशिश हमेशा से करते आ रहे है और सभी अधिवक्ताओं ने लॉयर्स डिफेंस संस्था को धन्यवाद किया।

उक्त कार्यक्रम में एडवोकेट अमित कुमार, विनोद मिश्रा, रविन्द्र ठाकुर, जगन्नाथ कुमार, जसपाल सिंह,सिकंदर सिंह, विजय प्रसाद,केशव सिंह,संजय सिंह, संकट सिंह,राजेश चौधरी, वीरेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश साहू,विनोद सिंह, मनीष गुप्ता,संजीव झा, रविन्द्र दुबे,उत्तम प्रकाश, नंद किशोर,सागर कुमार,जितेश सिंह इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित हुए

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now