रांची: न्यू एजी कॉलोनी में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब मंदिर मार्ग पर एक ही परिवार के तीन लोगों ने अपने घर में सुसाइड की कोशिश की। इस घटना में किट्टू नामक युवक की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मां और बेटी को एम्बुलेंस से इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल भेजा. जबकि उसकी मां और बहन तान्या की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना को लेकर बिल्डिंग की ऊपरी और निचली मंज़िल पर रहने वाले पड़ोसियों का कहना है कि यह दुखद घटना शायद पारिवारिक झगड़े और तनाव की वजह से हुई।











