July 26, 2026

झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 फरवरी को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

image_editor_output_image476999072-1770051480655.jpg

रांची: झारखंड सरकार की मंत्रीपरिषद की अहम बैठक गुरुवार (5 फरवरी 2026) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्री परिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों, विभागीय प्रस्तावों और जनहित से जुड़े फैसलों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।


माना जा रहा है कि आगामी बजट सत्र और राज्य की विकास योजनाओं को लेकर भी इस बैठक में अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed