
रांची: 24 अगस्त को दिल्ली में आयोजित किसानों और मजदूरों के ऐतिहासिक राष्ट्रीय संयुक्त कन्वेंशन के आह्वान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को हटाने, किसानों को एमएसपी देने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड वापस लेने सहित मजदूरों और किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर 3 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाई के आह्वान पर आज पूरे ष झारखंड में बड़े पैमाने पर विरोध कार्रवाइयाँ आयोजित किया गया ꫰
राजधानी रांची में ट्रेड यूनियनों और किसानों ने सैनिक बाजार से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकाला और सभा की ꫰
ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने न्यूज क्लिक समाचार पोर्टल को सील करने और देश के वरिष्ठ पत्रकारों को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की भर्त्सना की



