---Advertisement---

नगर निकाय चुनाव: मझिआंव में अध्यक्ष पद के लिए 7, वार्ड पार्षद के लिए 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

On: February 3, 2026 10:45 PM
---Advertisement---

मझिआंव: नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ-साथ क्षेत्र के 12 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए भी नामांकन पत्रों की खरीद और दाखिल करने की होड़ मच गई है।


मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मारुत नंदन सोनी, शतेश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे, शोभा जयसवाल, सूर्य देव माली, गिरीश पांडे एवं वीरेंद्र राम ने सैकड़ों समर्थकों और लाव-लश्कर के साथ गढ़वा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


नामांकन दाखिल करने से पूर्व सभी अध्यक्ष प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्री श्री 108 बाबा केशव नारायण दास से आशीर्वाद प्राप्त कर सुसज्जित वाहनों और दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ गढ़वा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।


इस संबंध में सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुष्पक पांडे द्वारा एक सेट नामांकन पत्र सोमवार को तथा दूसरा सेट मंगलवार को दाखिल किया गया है।


वहीं मझिआंव अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 60 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। मंगलवार को वार्ड संख्या 1 से प्रदीप साव, वार्ड संख्या 2 से सुनीता देवी एवं रीता देवी, वार्ड संख्या 3 से बसंत कुमार और प्रशांत कुमार दुबे, वार्ड संख्या 4 से लक्ष्मी देवी एवं कुमारी संगीता ने अपने समर्थकों के साथ मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती कनक के समक्ष नामांकन दाखिल किया।


इसी क्रम में वार्ड संख्या 5 से सुनील कुमार, वार्ड संख्या 6 से राधा देवी, वार्ड संख्या 7 से वीरेंद्र प्रसाद एवं निवर्तमान वार्ड पार्षद पार्वती कुंवर, वार्ड संख्या 8 से श्रुति कुमारी ने रंका अंचल अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 12 से भगवान शर्मा ने बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।


नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यालय परिसर तक पहुंचते नजर आए, जबकि कुछ प्रत्याशी शांतिपूर्वक भी नामांकन दाखिल करते देखे गए। दिन-प्रतिदिन नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है और प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में भी जुट गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now