---Advertisement---

मझिआंव: अध्यक्ष पद के लिए 1, वार्ड पार्षद के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

On: February 4, 2026 8:10 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों एवं क्षेत्र के 12 वार्डों में वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों का निर्देशन पत्र खरीदने एवं निर्देशन पत्र जमा करने की होड़ संपन्न हो गई। बताते चलें कि बुधवार को नगर पंचायत से संजय सिंह ने अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत क्षेत्र में समग्र विकास के वादों के साथ अपने दर्जनों समर्थकों के साथ गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीएम संजय कुमार के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। मिली जानकारी के अनुसार मारुति नंदन सोनी एवं सतेश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे ने एक-एक और निर्देशन पत्र जमा किए। एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत मझिआंव के लिए 9 निर्देशन पत्र खरीदा गया था और सभी नौ लोगों ने निर्देशन पत्र जमा कर चुके हैं। वहीं दो लोगों ने डबल डबल निर्देशन पत्र जमा किया है।


वहीं मझिआंव अंचल कार्यालय में बुधवार को निर्देशन पत्र जमा करने के लिए दिन भर होने लगी रही। वहीं दो लोगों ने वार्ड पार्षद के लिए निर्देशन पर खरीदा इस तरह से टोटल सभी 12 वार्ड के लिए 62 नामांकन फार्म की बिक्री हुई। 


जिसमें बुधवार को वार्ड नंबर 1 के लिए जुगल राम, वार्ड 2 से दीपक कुमार, रेणु कुमारी, प्रभु राम, बिगू राम, गीता देवी, वार्ड 3 से प्रेमानंद त्रिपाठी एवं वार्ड 4 से वृंदा देवी एवं सरिता देवी ने अपने समर्थकों के साथ मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती कनक के समक्ष निर्देशन पत्र दाखिला किया। इसी तरह वार्ड पांच से मोहम्मद आफताब खान, विवेक सोनी, राजेंद्र राम, राहुल कुमार, संजय प्रसाद, वार्ड 6 से रविता देवी, सुमन विश्वकर्मा, कालिंदी देवी, वार्ड 7 से सुधीर शर्मा, अमित कुमार, अजय राम एवं वार्ड 8 से माया पाठक, दीपा कुमारी ने रंका अंचल अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी  शिवपूजन तिवारी के समक्ष निरदशन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड 9 से रीना कुमारी, कमला देवी, वार्ड 10 से बबलू रजवार, रविकांत कुमार, विनय राम, वार्ड 11 से ममता कुमारी (खजुरी), अनिता देवी एवं ममता कुमारी (वीरबंधा), पंती देवी, राधिका देवी, एवं वार्ड 12 से मुकेश कुमार मेहता, रमेश विश्वकर्मा एवं बलमुंद मेहता ने बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष निर्देशन पत्र दाखिला किया।

बताते चले कि इसमें एक से दो लोग दोबारा निर्देशन पत्र जमा किए हैं। वहीं अंतिम दिन निर्देशन पत्र जमा करने के दौरान कार्यालय परिसर से बाहर तक अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए पहुंच रहे थे और नाम निर्देशन फॉर्म जमा किए। वहीं कुछ लोगों को देखा गया कि वह शांतिपूर्वक अपने समर्थन के साथ पहुंच रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now