---Advertisement---

चाईबासा :भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने संत रविदास जयंती मनाई

On: February 4, 2026 9:08 PM
---Advertisement---

चाईबासा :भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, पश्चिम चाईबासा के जिला अध्यक्ष श्री शंभू हजरा के नेतृत्व में मोची साही, चाईबासा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संत गुरु रविदास जी के विचारों — सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण — को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
प्रदेश के प्रमंडलीय प्रवक्ता सह जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री नवल किशोर पासवान जी,
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री श्री राम अवतार रवि,
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रताप कटिहार,
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री राकेश पोद्दार,
पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अजय खत्री,
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चांदमोहन तियु,
श्री पिंटू जायसवाल
एवं नगर आईटी सेल संयोजक दुवारिका शर्मा, सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर