सिल्ली:- प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में अजयगढ़, बूढ़ाबेहरा, जुमला, दोवाडु आदि क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा अभियान चलाकर अफीम की खेती को चिन्हित कर अफीम की फसलों को विनष्टीकरण किया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अफीम की खेती से न केवल समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती है, बल्कि इससे समाज में अपराध भी बढ़ते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस अभियान में पुलिस की टीम ने अफीम की खेती करने वाले लोगों को चेतावनी भी दी है कि अगर वे अफीम की खेती नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को नशे से मुक्त बनाने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान में सिल्ली थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।










