जालंधर: पंजाब के जालंधर में गुरुद्वारे के पास आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने तकरीबन 10 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया है। इस गोलाबारी में लक्की ओबेरॉय की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि पहले से ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग की है।














