---Advertisement---

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में SSB का जनसेवा अभियान, 71 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज

On: February 10, 2026 7:31 PM
---Advertisement---

निरंजन प्रसाद

गारु: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं वाहिनी, लातेहार द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को एफ समवाय, बासकरचा क्षेत्र में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों को सुलभ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था ।यह शिविर महुआडांड़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दौना में आयोजित किया गया जिसमें दौना आधे दुरूप सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में सहायक कमांडेंट एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु गिरी द्वारा कुल 71 मरीजों की चिकित्सीय जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय दौना के शिक्षक श्री सुरेंद्र मोहन सहित ग्रामीणों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी और लाभकारी बताया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा रोगों की रोकथाम के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने में सहायक  सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और मुख्यधारा से जुड़ाव को भी बढ़ावा दे रहे हैं।इससे ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति सक रात्मक सोच विकसित हो रही है और वे सामाजिक व विकासात्मक गति विधियों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि 32वीं वाहिनी, SSB लातेहार द्वारा बौद्धिक विकास, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, उन्नत कृषि तकनीक महिला सश क्तिकरण युवाओं के लिए कौशल विकास, मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, सुकन्या समृद्धि योजना वृक्षारोपण अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति भी आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।यह पहल न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है बल्कि सशस्त्र सीमा बल की जनसेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से दर्शाती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now