---Advertisement---

चार श्रम क़ानून के ख़िलाफ़ नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन

On: February 12, 2026 8:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- शहीदे आजम भगत सिंह चौक बड़ा मुरी में चार काला कानून के खिलाफ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। ये नुक्कड़ सभा 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मुरी एल्यूमिनियम कारखाना श्रमिक संघ द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर सदानंद सोनार ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने हम मजदूरों को शोषण करने का सभी बंदोबस्त करके मालिकों के हाथों में गिरवी रख दिया है। काम के समय को 8 घंटे के जगह 12 घंटे करने की बात है। अब मजदूर कंपनी के मनमानी को रोकने के लिए हड़ताल भी नहीं कर सकती, हड़ताल को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है। इस कानून के तहत कंपनी कभी भी आपको बिना कारण छटनी के नाम पर नौकरी से निकाल सकती है। इसी क्रम में नीतिश महतो ने भी अपनी बातें को रखी उन्होंने कहा कि अब यूनियन बनना काफी कठिन होने जा रही है। मुकेश साहू ने कहा सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत् 9 पुराने कानून को हटा कर एक कानून बनाया गया, जो काफ़ी नहीं है। नुक्कड़ सभा का संचालन संजय महतो तथा आलोक महतो ने किया। इस नुक्कड़ सभा में काफ़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now