---Advertisement---

देवघर:मेयर प्रत्याशी रवि केसरी ने धूमधाम से किया चुनाव कार्यालय का शुभ उद्‌घाटन

On: February 12, 2026 6:55 PM
---Advertisement---

देवघर :स्थानीय बैधनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड अवस्थित होटल न्यू ग्रेन्ड परिसर में मेयर प्रत्याशी रवि केसरी ने शहर में मुख्य चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्‌घाटन किया।

मौके पर रवि केसरी ने कहा कि हमें जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है, जो जन सेवा, विकास और सकारात्मक बदलाव का संकेत है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह हमारे सकारात्मक सोंच, उत्साह और ऊर्जा को बढ़ाएगा।

मौके पर भारी संख्या में समाजसेवी, नगरवासी, गणमान्य लोग और मीडिया पत्रकार बन्धु मौजूद थे।

श्री केसरी ने देवघर नगरनिगम के देवतुल्य मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now