---Advertisement---

अस्पताल में ‘3 Idiots’ वाला सीन, मरीज को स्कूटी पर बैठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

On: February 13, 2026 8:21 PM
---Advertisement---

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को बॉलीवुड फिल्म 3 Idiots के मशहूर अस्पताल वाले सीन की याद दिला दी। यहां एक युवक अपने बीमार परिजन को एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय एक्टिवा स्कूटी पर बैठाकर सीधे अस्पताल की मेडिकल इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच गया।

यह घटना जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की बताई जा रही है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे फिल्मी सीन का रियल लाइफ वर्जन बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मरीज को अचानक सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि एंबुलेंस का इंतजार करें या खुद अस्पताल लेकर जाएं। समय कम था और स्थिति नाजुक थी, ऐसे में युवक ने तुरंत फैसला लिया और स्कूटी से ही मरीज को अस्पताल ले जाने निकल पड़ा।

वीडियो में स्कूटी पर तीन लोग बैठे नजर आ रहे हैं जिस पर दो पुरुष और एक महिला बैठी है वे तीनों अस्पताल में स्कूटी से ही सीधे इमरजेंसी गेट तक पहुंच जाते हैं। जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने तुरंत स्थिति संभाली। गार्ड ने भीड़ हटवाई, स्ट्रेचर मंगवाया गया और मरीज को बिना समय गंवाए इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया।

डॉक्टरों ने मरीज की हालत को देखते हुए फौरन उपचार शुरू कर दिया। समय पर अस्पताल पहुंच जाने की वजह से मरीज को राहत मिली और बड़ी अनहोनी टल गई। अस्पताल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की भी लोगों ने सराहना की है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक की सूझबूझ और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मुश्किल समय में लिया गया उसका फैसला मरीज की जान बचाने में अहम साबित हुआ।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि आपात स्थिति में हर सेकंड की कीमत होती है और समय पर अस्पताल पहुंचना जीवन और मृत्यु के बीच फर्क पैदा कर सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now