---Advertisement---

सोनपुरवा बिंद मोहल्ला में विकास माली का जनसंपर्क, बोले– बिना सरकारी फंड के बदली गढ़वा की तस्वीर

On: February 13, 2026 11:05 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार अंतर्गत सोनपुरवा के बिंद मोहल्ले में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास कुमार माली का जनसंपर्क एवं जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने प्रत्याशी की बातों को गंभीरता से सुना।

जनसभा को संबोधित करते हुए विकास कुमार माली ने कहा कि उन्होंने अपनी संस्था के माध्यम से गढ़वा शहर में कई अहम सुधार कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि कन्याओं के विवाह में सहयोग, जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ बीते कुछ दिनों से शहर में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। गढ़वा की कई गलियां शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती थीं, जिसे देखते हुए उनकी संस्था ने आवेदन के आधार पर विभिन्न मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगवाई, जिससे लोगों को राहत मिली।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी संस्था द्वारा कई स्थानों पर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई है और इन सभी कार्यों में किसी भी प्रकार का सरकारी फंड उपयोग नहीं किया गया। विकास माली ने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहने वाले थे, लेकिन चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण कुछ कार्य फिलहाल रुके हुए हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 23 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें अध्यक्ष पद पर विजय दिलाएं, ताकि गढ़वा को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाया जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now