---Advertisement---

आपातकालीन तैयारी में हिंडाल्को की तत्परता और समन्वय क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन

On: February 14, 2026 8:49 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मुरी इकाई में आपातकालीन तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास संभावित बॉयलर ब्लास्ट जैसी आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। यह संयुक्त मॉक ड्रिल एनडीआरएफ की टीम के साथ समन्वय में संपन्न हुआ, जिसका नेतृत्व एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर काबी ने किया। अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ और हिंडाल्को की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम के बीच उत्कृष्ट तालमेल देखने को मिला।

हिंडाल्को की ओर से आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने कर्नल राहुल साहनी एवं प्रशांत बोस के नेतृत्व में सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम ने किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय, समन्वित कार्यवाही और संसाधनों के प्रभावी उपयोग की अपनी मजबूत क्षमता का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान बचाव एवं राहत कार्य, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संचार प्रणाली, चिकित्सा सुविधा एवं आपदा प्रतिक्रिया तंत्र का व्यापक परीक्षण किया गया। वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किए गए इस सिमुलेशन अभ्यास से प्रतिक्रिया समय और संकट प्रबंधन क्षमता का गहन मूल्यांकन संभव हो सका। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के नियमित संयुक्त अभ्यास न केवल बाहरी एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होते हैं, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा, औद्योगिक सुरक्षा मानकों और आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा आयोजित यह मॉक ड्रिल कंपनी की सुरक्षा-प्रथम नीति, सामाजिक जिम्मेदारी और किसी भी आपात स्थिति से आत्मविश्वास, दक्षता एवं पेशेवर तरीके से निपटने की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now