---Advertisement---

मझिआंव: पटखौलिया ने पीपरखाड़ को 5 विकेट से हराकर शील्ड पर किया कब्जा

On: February 14, 2026 9:27 AM
---Advertisement---

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गुलाब गार्डेन खेल मैदान में 30 जनवरी से आयोजित स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को संपन्न हुआ। फाइनल मैच पीपरखाड़ एवं पटखौलिया की टीम के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पटखौलिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपरखाड़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटखौलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया और शील्ड पर कब्जा जमाया।

दोनों टीमों के बीच खेल काफी रोमांचक रहा, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मोरबे पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, राणाडीह मुखिया ललित बैठा, कांडी जिप परिषद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, आयोजनकर्ता पत्रकार अनुप कुमार सिंह एवं दिनेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विजेता टीम पटखौलिया को ट्रॉफी के साथ ₹21,000 नकद तथा उपविजेता पीपरखाड़ की टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम के कप्तान चंदन सिंह उर्फ चंदू सिंह एवं उपविजेता टीम के कप्तान छोटू सिंह सहित सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजा को, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पटखौलिया टीम के खिलाड़ी नवल कुमार को प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राजू कुमार सिंह एवं भीम कुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री मनु, बबलू भारती एवं अमन सिंह द्वारा की गई।

इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, हार-जीत खेल का हिस्सा है। उन्होंने दोनों टीमों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

खेल समिति द्वारा मैदान के विकास की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया कि खेल मैदान को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल सके। उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अब विकास कार्यों में पारदर्शिता होगी और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास नजर आएगा।

कार्यक्रम में राजू सिंह, विकास सिंह, अवधेश सिंह, रामयस सिंह, प्रमोद सिंह, सीधी सिंह, सत्येंद्र सिंह, सेवा निवृत्त एसडीओ कामेश्वर राम, विनय प्रजापति, रामचंद्र राम, श्याम सुंदर पांडेय, सुबोध सिंह, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now