---Advertisement---

मंईयां सम्मान योजना: जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी

On: February 14, 2026 10:08 AM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को अब तक सम्मान राशि नहीं मिल पाई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 3,05,892 लाभुक ऐसी हैं, जिनके बैंक खाते से आधार सीडिंग नहीं होने, नाम में गड़बड़ी, नाम मिसमैच या वेरिफिकेशन पेंडिंग रहने के कारण भुगतान रुका हुआ है।

इन सभी मामलों की जांच बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डेटा सुधार और सत्यापन पूरा होगा, संबंधित लाभुकों को ₹2500 की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

डेटा सुधार और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद निम्न जिलों में लाभुकों को सम्मान राशि मिलेगी

रांची – 44,417
हजारीबाग – 34,170
गिरिडीह – 33,081
देवघर – 17,403
गढ़वा – 15,072
सरायकेला-खरसावां – 7,326
लातेहार – 4,740
खूंटी – 4,728
सिमडेगा – 4,547
रामगढ़ – 4,219
जामताड़ा – 2,938
लोहरदगा – 2,736
कोडरमा – 1,603

साहिबगंज – 14,755
पश्चिमी सिंहभूम – 14,104
धनबाद – 14,318
बोकारो – 12,661
गुमला – 12,519
पूर्वी सिंहभूम – 11,821
चतरा – 11,006
पलामू – 10,153
पाकुड़ – 9,799
दुमका – 9,164
गोड्डा – 8,612

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now