---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 CRPF जवान समेत 4 की मौत, मृतकों में झारखंड का जवान भी

On: February 14, 2026 3:40 PM
---Advertisement---

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। CRPF के जवानों से भरी एक तेज रफ्तार कार खपरी बायपास के पास सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन CRPF जवानों और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह दुर्घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने के बावजूद कार में सवार लोगों की जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार, सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर यात्रा कर रहे थे। वे होली का त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी पहुंचते ही खपरी बायपास के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान झारखंड निवासी हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और कार चालक हीरालाल नागर के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल जवान अभिमान राय को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कार में फंसे रहे शव

दुर्घटना के बाद शव और घायल काफी देर तक कार के अंदर फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से कार की बॉडी काटकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चालक और एक जवान ने दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा कर उन्हें मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगना हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now