शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों भक्त
शिरडी:- ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और गोवा/महाराष्ट्र के प्रभारी सुनील निकम को साई बाबा संस्थान ट्रस्ट,शिरडी द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान साईं दरबार में ट्रस्ट के मुख्य शासी अधिकारी,सीईओ आइएएस गोरक्ष गाडिलकर द्वारा दिया गया है।

सबसे बड़ी बात है कि सम्मानित होने वाले ऐसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी और टीएनपी न्यूज के स्टेट हेड सुनील निकम का जन्मदिन भी था इसलिए वे नासिक से सपरिवार इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए थे।
श्री निकम ने कहा कि बहुत जल्द शिरडी में पत्रकारों का एक साईं सम्मेलन कराया जाएगा जहां देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकारों को आमंत्रित कर गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि शिरडी में आकर एक अद्भुत और अलौकिक शक्ति का अनुभव होता है जो भक्तों को साईं बाबा से जोड़कर रखता है। उन्होने कहा कि यह पत्रकारों के लिए सौभाग्य की बात होगी कि उन्हें शिरडी आने का अवसर मिलेगा।











