---Advertisement---

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

On: February 15, 2026 5:31 PM
---Advertisement---

पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल कुख्यात आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान की शुक्रवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने व्यस्त सड़क पर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

मोहम्मद कासिम गुज्जर का नाम भारत की सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में काफी समय से शामिल था, वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से आतंकी गतिविधियां संचालित करता था। कासिम गुज्जर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और भारत में कई आतंकी साजिशों में उसकी भूमिका सामने आई थी। कई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम गुज्जर को भारत सरकार ने 7 मार्च 2024 को  नामित आतंकवादी घोषित किया था। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ऑपरेटिव मोहम्मद कासिम गुज्जर कई आतंकी हमलों के जरिए अनेक लोगों की मौत और घायल होने का जिम्मेदार रहा है और भारत के खिलाफ युद्ध की साजिश रचने में शामिल था। मोहम्मद कासिम गुज्जर जम्मू-कश्मीर के रियासी का निवासी था।


घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार हमलावर ने सड़क पर चलते हुए गुज्जर को निशाना बनाया और फरार हो गया।

घटना के बाद अब तक पाकिस्तान पुलिस, पाकिस्तानी सेना या खुफिया एजेंसी ISI की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न तो हमले की पुष्टि हुई है और न ही किसी जांच की जानकारी सामने आई है। इस चुप्पी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हाल के वर्षों में पाकिस्तान में भारत के वांछित आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now