---Advertisement---

हजारीबाग में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

On: February 16, 2026 1:13 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बाबू पारा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपती की उनके ही घर में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और भय का माहौल व्याप्त है। मृतकों की पहचान वकील राम और झुनिया देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक दंपती घर में अकेले ही रहते थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके घर से कोई आवाजाही या हलचल नहीं दिखाई दी, तो पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीण जब घर के अंदर दाखिल हुए तो वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। दोनों बुजुर्ग दंपती खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी पवन कुमार एवं बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर को घेरकर बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

शवों पर धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now