---Advertisement---

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

On: February 17, 2026 1:08 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले के पांकी प्रखंड से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेले में गोलगप्पा खाने से 250 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह मामला पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत अंतर्गत द्वारिका गांव स्थित हेडूम और जोलाबिघा के बीच रघुआखाड़ का है। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां शिव मंदिर परिसर में भव्य मेला लगा था, जिसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

इसी दौरान मेले में लगे एक फूड स्टॉल से लोगों ने गोलगप्पा खाया। गोलगप्पा खाने के बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी शिकायतें होने लगीं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही सभी बीमार लोगों को तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार करीब 250 मरीजों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर हैं, हालांकि कुछ मरीजों की स्थिति को देखते हुए विशेष निगरानी में रखा गया है। प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि गोलगप्पा में इस्तेमाल किया गया पानी या सामग्री दूषित हो सकती है।

इस घटना के बाद पूरे पांकी क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now