---Advertisement---

जम्मू: बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फरार, 2 पुलिसकर्मी घायल

On: February 17, 2026 3:06 PM
---Advertisement---

जम्मू: जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में स्थित जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार गृह) से सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सजा काट रहे तीन नाबालिग कैदी, जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं, जेल ब्रेक कर फरार हो गए।
यह घटना सोमवार शाम करीब 5:15 बजे की है, जब नाबालिगों ने बेहद सुनियोजित और फिल्मी अंदाज़ में फरारी की वारदात को अंजाम दिया। फरार होने से पहले आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस पर हमला

फायरिंग की इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों जवान जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस गंभीर लापरवाही को लेकर पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में तैनात 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद नाबालिगों के पास हथियार कैसे पहुंचे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फरार नाबालिगों के पास पिस्टल थी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियार जेल परिसर के भीतर कैसे पहुंचा। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इसमें अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं है। फरार हुए तीन कैदियों में दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं, जिनकी पहचान ननकाना साहिब के रहने वाले अहसान अनवर और मुजफ्फराबाद निवासी मोहम्मद सनाउल्लाह के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी स्थानीय निवासी और खौफ गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

फरार नाबालिग की मां भी लापता

इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फरार नाबालिगों में से एक की मां भी लापता बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि फरारी में पारिवारिक मदद हो सकती है। महिला की तलाश के लिए भी अलग से टीमें गठित की गई हैं।

फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है। अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर और उसके आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें फरार नाबालिगों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर

उधमपुर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के टॉप कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर; अमेरिकन M4 राइफल और AK-47 बरामद

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के 2 आतंकी घिरे

किश्तवाड़ के डोलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के 2 से 3 आतंकियों को घेरा; इलाके में भारी गोलीबारी

किश्तवाड़ में फिर गरजे हथियार, सुरक्षाबलों और जैश आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी; मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित