---Advertisement---

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

On: February 19, 2026 2:02 PM
---Advertisement---

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। गुरुवार को जंगल क्षेत्र में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई उस समय हुई जब जवान क्षेत्र में तलाशी अभियान और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन अंजाम दे रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम करेगुट्टा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से लंबे समय तक गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, मौके से बरामद हथियारों और गोला-बारूद का विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और एहतियातन पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी (DRG) और कोबरा यूनिट के जवानों द्वारा अंजाम दी गई।

सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। अब तक 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा, बड़े हमलों के इरादे से लगाए गए 450 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए हैं। साथ ही 818 BGL शेल, 899 बंडल कोडेक्स और भारी मात्रा में डेटोनेटर भी जब्त किए गए हैं।

सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करते हुए ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट-2 शुरू किया है, जो करेगुट्टा पहाड़ियों में केंद्रित है। इस बड़े अभियान में 2000 से अधिक जवान शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इलाके में करीब 300 नक्सलियों को घेरने की सूचना है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now