Gold-Silver Rate: घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में जोरदार तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोने की कीमत 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी भी तेजी के रंग में नजर आई। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी वायदा 1.44 फीसदी की उछाल के साथ 2,47,775 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखी।
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट













