जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में पहले तो जुबानी वार चल रही थी लेकिन अब पोस्टर फाड़ वार शुरू हो गया है। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि कहीं यह चुनाव हिंसक रूप न ले ले। खबर आ रही है कि मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव का लगा चुनावी पोस्टर किसी ने फाड़ दिया है। इस बात की खबर मिलते हैं कुमकुम श्रीवास्तव के समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया। उसके बाद राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया।

इस घटना के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राजकुमार श्रीवास्तव आग बबूला हो उठे। उन्होंने भाजपा नेता नीरज सिंह सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा, “जब जनता का समर्थन साफ दिखाई दे रहा है, तब कुछ लोग हार की आहट से घबराकर इस तरह की ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। पोस्टर फाड़ना लोकतंत्र का अपमान है।”
राजकुमार श्रीवास्तव ने साफ शब्दों में कहा कि वे इस घटना की घोर निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी माहौल बिगाड़ने और माहौल को भटकाने की कोशिश की जा रही है. इधर, मानगो की सियासत में इस घटना के बाद हलचल तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे विरोधियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी खेमे की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बहरहाल मानगो नगर निगम चुनाव अब केवल विकास के मुद्दों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप, पोस्टर विवाद और सियासी जंग में तब्दील हो गई है अब देखना है आगे क्या होता है।











