---Advertisement---

रामगढ़: शादी से लौटे परिवार के होश उड़े, चोरों ने बंद घर से जेवरात टपा दिए

On: February 19, 2026 5:37 PM
---Advertisement---

रामगढ़ : भुरकुंडा पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी पटेलनगर निवासी संतोष मिश्रा परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे उनके होश उड़ गए। चोरों ने बंद घर से लाखों के जेवरात उड़ा लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा थानेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का मुआयना किया, परिवार से बातचीत की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है।

बताया जा रहा है की शादी समारोह से लौटकर उन्होंने घर का ताला खोलने की कोशिश की, ताला नहीं खुला। बार-बार चाबी घुमाई गई, मगर नाकाम रहे। यहीं से मन में आशंका घर करने लगी। आखिरकार हथौड़ी से ताला तोड़ा गया। जैसे ही दरवाजा खुला, घर के अंदर का नजारा देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
कमरे में अलमीरा खुली थी। कपड़े, कागजात और कीमती सामान फर्श पर बिखरे पड़े थे। यह सिर्फ चोरी नहीं थी, बल्कि वर्षों की मेहनत और परिवार की यादों पर सीधा हमला था। संतोष मिश्रा की आंखों में गुस्सा नहीं, बल्कि बेबसी साफ झलक रही थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now