खासम ख़ास

वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, सवार थे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

ख़बर को शेयर करें

यूपी: लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की खबर है। इस पथराव में वंदे भारत के शीशे टूटने की खबर है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि पथराव वंदे भारत के लखनऊ से मेरठ जाने के दौरान हुई है। घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की है।

रेल सुरक्षा बल मामले की जांच में जुट गई है। रेल सुरक्षा बल का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन के बगल में बच्चे खेल रहे थे जिनके पत्थर से वंदे भारत के एक कोच का शीशा टूट गया है।

इधर दूसरी ओर संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन में यात्रा करने की खबर और पथराव के बाद रेल महकमा सकते में आ गया है। खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।