---Advertisement---

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

On: February 20, 2026 9:41 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण और विकास कार्यों को लेकर रेल प्रशासन का बुलडोजर एक बार स्टेशन चौक से कीताडीह रोड तक स्थित दुकानों को हटाने के लिए गरजा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ।

रेलवे ने तीन बुलडोजर लगाए गए थे। रेलवे के अतिक्रमण हटा अभियान की कार्यवाही की सूचना के पूर्व ही अधिकांश दुकानदारों ने पहले ही अपनी दुकानें खाली कर दी थीं. इस कारण रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को दुकानों की दीवार और छत तोड़ने में अधिक परेशानी नहीं हुई.

जमशेदपुर में गुरुवार टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे प्रशासन ने लीज की जमीन को खाली कराने के लिए अभियान एक बार फिर तेज कर दिया. स्टेशन चौक से कीताडीह रोड तक बुलडोज़र चलते रहे और कई दुकानों को जमींदोज कर दिया गया. गुरुवार सुबह 11 बजे से ही टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची. स्टेशन चौक से कीताडीह रोड तक स्थित अस्थायी और स्थायी दुकानों को हटाने के लिए तीन बुलडोज़र लगाए गए।

,

रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन क्षेत्र के समग्र विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए जमीन खाली कराना जरूरी है.
दुकानों को तोड़े जाने के दौरान किसी प्रकार के हंगामे की आशंका को देखते हुए दंडाधिकारी की मौजूदगी में तीन दर्जन से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. हालांकि अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही है. बताया जाता है कि प्रभावित दुकानदारों ने इस कार्रवाई के खिलाफ उच्च न्यायालय का भी रुख किया था. बावजूद इसके, रेलवे की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now