---Advertisement---

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

On: February 20, 2026 10:11 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: किसी बड़े कांड को अंजाम देने के फिराक में लगे सात लोगों को गोलमुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी मस्जिद के पास सबीना कॉलोनी के एक मकान से दबोचा।

गिरफ्तार लोगों में शुभम कोहली, जुनैद रज़ा, जिशान उर्फ जीशु, परवेज आलम, चांद और फैज शेख शामिल हैं।तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और अन्य सामान बरामद हुए। हथियार बरामद होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। उक्त जानकारी गुरुवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने अपने कार्यालय में आयोजित संवादाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी।

पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार जिशान जुगसलाई के फरार गैंगस्टर मनीष सिंह का करीबी है। जिशान हाल ही में हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और उनकी साज़िश का टारगेट कौन था।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now