---Advertisement---

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया वासेपुर, एक को लगी गोली, गैंगवार की आशंका

On: February 21, 2026 10:03 AM
---Advertisement---

धनबाद:कोयलांचल के वासेपुर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। इस गोलीबारी मे जेल में बंद माफिया डॉन फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली को गोली लगी है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले को गैंगवार से जोड़कर भी जांच कर रही है। एहतियातन इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि माफिया डॉन फहीम खान का बेटा इकबाल देर रात मस्जिद से ड्राइवर बबली और बॉडीगार्ड के साथ घर लौट रहा था। इसी क्रम में कुछ लोगों के पीछा करने का शक हुआ इसके इकबाल खान बाजार के अंदर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। अंगरक्षक और ड्राइवर बबली संदिग्धों की तलाश में निकले। जैसे ही वे अली नगर के पास पहुंचे, बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पहले बबली को टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली बबली की पीठ में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भूली की ओर फरार हो गए।

घायल अवस्था में स्थानीय लोगों और परिजनों ने बबली को तुरंत असर्फी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया। फिलहाल बबली की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

फायरिंग की इस घटना के बाद वासेपुर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। देर रात लोग घरों में दुबक गए, वहीं सुबह से ही घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now