जमशेदपुर:उत्तरी कीताडीह पंचायत भवन में एक निशुल्क पुस्तक वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। यह कार्यक्रम उत्तरी कीताडीह पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू के अध्यक्षता में की गई ।
श्री मुर्मू ने कहा कि खूंटी टैंकर संगठन के द्वारा खूंटी और रांची क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारी प्रोग्राम किया जा रहा है इस कार्यक्रम में अतिथि थे खूंटी टैंकर संगठन के अध्यक्ष टीका खान सलाहकार झारखंड आंदोलनकारी श्री सुनील कुमार ताती उर्फ नंदा तांती सलाहकार सैयद एजाज अहमद और कीताडीह मस्जिद के इमाम साहब प्रमुख रूप से अतिथि के तौर पर मौजूद थे ।
यूनियन के अध्यक्ष टीका खान ने कहा कि खूंटी में पांच कंप्यूटर देकर वहां के बच्चों को फ्री में कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है और बच्चों के बीच बैठकर और उन्हें पढ़ने के लिए पुस्तक वितरण कर हमें बहुत खुशी हुई यूनियन के सलाहकार और झारखंड आंदोलनकारी श्री सुनील कुमार तांती ने कहां की यूनियन की ओर से बच्चों को किताब के साथ-साथ आने वाले समय में बहुत सारी सामग्री चाहे वह पढ़ाई हो या खेल हो आने वाले समय में यूनियन हमेशा बच्चों के साथ खड़ी दिखाई देगी यूनियन के सलाहकार सैयद एजाज अहमद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करो यूनियन आपके साथ है इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर 5 क्लास तक का निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कीताडीह ग्राम सभा के संजय बारला ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईंधन टोपनो ग्राम सभा के सदस्य डेनियल एन्ड खेला, सोरेन जोगिंदर राव ताबीज अहमद सैयद अमर अदनान खान असगर खान महेंद्र पात्रो मनोज सिंह और हाफिज जी का इस प्रोग्राम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।








