---Advertisement---

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई के पोते वीर सोरेन की कुल्लू मनाली में मौत,शोक की लहर

On: February 25, 2026 12:57 PM
---Advertisement---

सरायकेला:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की दर्दनाक मौत की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि वीर अपने दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली में स्कीइंग का आनंद लेने के बाद होटल लौटे थे. उस वक्त तक सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा था. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा. बताया जा रहा है कि होटल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. वे बेहोश हो गए, जिससे वहां मौजूद दोस्त घबरा गए. बिना समय गंवाए दोस्तों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी तत्काल जांच की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना तुरंत चंपई सोरेन और उनके परिजनों को दे दी गई. इतनी कम उम्र में वीर सोरेन का यूं अचानक दुनिया छोड़ जाना सभी के लिए गहरा सदमा है. परिवार इस असमय हुए निधन से पूरी तरह टूट गया है. वहीं, शुभचिंतकों और समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश गए हुए थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now