---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव मतगणना प्रक्रिया शुरू,जानें कब आएगा परिणाम

On: February 27, 2026 10:18 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पिछले 24 फरवरी को जुगसलाई नगर परिषद मानगो नगर निगम और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ था और प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया था जो आज खुलने वाला है। प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई है कई रातों से प्रत्याशियों की नींद गायब है। जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मतगणना की गिनती शुरू होने वाली है इसके लिए मत पत्रों को बंडल बनाने का काम शुरू हो गया है। दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगसलाई, मानगो और चाकुलिया के मतगणना की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि चाकुलिया की दो राउंड, जुगसलाई की तीन राउंड और मानगो की चार राउंड में मतगणना पूरी होगी। संभावना है कि सबसे पहले चाकुलिया नगर पंचायत का परिणाम जादू होगा उसके बाद जुगसलाई और अंत में मानगो की बारी होगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now