रांची : प्रदेश की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में नशे में चूर एक युवक हाथी देखने पहुंची भीड़ से निकल कर उसके पास पहुंच गया और उसे चैलेंज देने लगा।ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने और रोकने का प्रयास किया था, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वह हाथी के काफी करीब पहुंच गया। इसके बाद गुस्साए हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।
मृतक की पहचान चितरकोटा बड़का टोली के सुबोध खलखो के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची










