---Advertisement---

VIDEO: लिफ्ट खुला और पैरों तले खिसक गई जमीन, मौत इतनी भयानक कि वो चीख भी नहीं सका

On: March 3, 2026 10:06 PM
---Advertisement---

वलसाड: गुजरात के वलसाड से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। एक प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट से जुड़ा ऐसा हादसा हुआ, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इस घटना को और भी भयावह बना रहा है।

एक युवक सोसाइटी की लिफ्ट से नीचे जाने के लिए अंदर दाखिल होता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह सामान्य तरीके से लिफ्ट का दरवाजा बंद करता है और नीचे जाने का बटन दबाता है। कुछ ही क्षण बाद जब लिफ्ट का दरवाजा खुलता है तो युवक बिना देखे एक कदम आगे बढ़ा देता है।

लेकिन उस समय लिफ्ट का केबिन उस मंजिल पर मौजूद नहीं था। दरवाजा खुलते ही सामने खाली डक्ट था। जैसे ही युवक आगे बढ़ा, वह सीधे लिफ्ट शाफ्ट (डक्ट) में गिर गया।

युवक के गिरने के तुरंत बाद लिफ्ट का केबिन नीचे की ओर आया और वह उसके ऊपर आ गिरा। बताया जा रहा है कि करीब 25 मिनट तक युवक डक्ट के भीतर फंसा रहा। लिफ्ट का भारी-भरकम ढांचा उसके ऊपर होने के कारण वह जोर से आवाज भी नहीं लगा सका। हालांकि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन समय रहते मदद नहीं पहुंच पाई और उसकी मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से भी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ही लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं।

इस घटना के बाद सोसाइटी की लिफ्ट मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर किसी भी लिफ्ट का दरवाजा तब तक नहीं खुलता जब तक केबिन उस फ्लोर पर मौजूद न हो। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस में लापरवाही इस हादसे की वजह हो सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

घर में पाल रखे थे जहरीले सांप, एक बार डसवाने का लेते 50000; गुजरात में ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा

गुजरात के वलसाड में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

अहमदाबाद और वडोदरा के 32 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘बस उड़ा देंगे, गुजरात बनेगा खालिस्तान, हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े…’

5 साल से ग्रामीण पी रहे थे सिंथेटिक दूध-छाछ, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया से दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

एक साल के बच्चे की श्वासनली से निकला LED बल्ब, 6 हफ्ते तक निमोनिया समझकर चलता रहा इलाज

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा