---Advertisement---

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल

On: March 3, 2026 9:39 PM
---Advertisement---

चाईबासा:आरगुंडी गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी करने गई आबकारी विभाग की टीम पर तीर धनुष से लैस ग्रामीणों के द्वारा हमले की खबर है। इस हमले मेंसहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सूत्रों के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरगुंडी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम 8-10 लोगों की टीम एक घर में छापामारी कर रही थी। इसी दौरान शराब कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने दावली से अचानक हमला कर दिया, जिससे सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल के गर्दन और पीट पर दावली का भरपूर वार लगा। व्यक्ति ने उनके बाद अन्य जवानों पर भी हमला किया, लेकिन तब तक सभी संभाल कर घर से निकल गए थे।

इसके बाद उन्होंने गांव में हल्ला कर दिया। इसके बाद गांव के ग्रामीण तीर धनुष से लैस होकर उत्पाद विभाग की टीम को वहां से खदेड़ दिए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद अवर निरीक्षक रामचंद्र ठाकुर ने बताया कि उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चाईबासा चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के बगल में आरगुंडी गांव के घर में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है।

इसी आधार पर उत्पाद विभाग की 8 से 10 जवानों की टीम लेकर पहुंचे। वहां जैसे ही एक घर में पहुंचे घर के अंदर से एक व्यक्ति दावली लेकर मंटू अग्रवाल पर हमला कर दिए। हम लोग कुछ समझ पाए इसके बाद हम लोगों को भी मारने के लिए दौड़ाया। जैसे तैसे बचकर वहां से गांव के सामने खड़े थे तो गांव वाले तीर धनुष से लेस होकर हम लोग को तुरंत गांव से भगाने के लिए कहा।

इसके बाद वहां से हम सभी चले आए और घायल मंटू अग्रवाल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। इसकी जानकारी होते ही उत्पादन आयुक्त निरंजन तिवारी सदर अस्पताल पहुंचकर उत्पाद निरीक्षक मंटू अग्रवाल का हाल-चाल लेते हुए उन्हें बेहतर इलाज में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला होने की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार तत्काल घटनास्थल पर दलबल के साथ रवाना हो गए। वहीं जानकारी मिल रही है कि मुफस्सिल पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now