---Advertisement---

पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म! जानें कब आएंगे किसानों के खाते में 2000 रूपए

On: March 6, 2026 9:14 AM
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि होली के आसपास किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी, लेकिन त्योहार बीत जाने के बाद भी अभी तक किस्त जारी नहीं की गई है। ऐसे में अब किसानों की नजर सरकार की अगली घोषणा पर टिकी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही किसानों को राहत दे सकती है। संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते के अंत तक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों के खातों में सीधे 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी।

दरअसल, 13 मार्च को नरेंद्र मोदी का कोकराझार, असम दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाना है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने की घोषणा कर सकते हैं।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यानी हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। यह पैसा सीधे किसानों के खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजा जाता है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। तब से लेकर अब तक देश के करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिल चुका है और हर साल उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

अगर किसान किस्त आने से पहले अपनी जानकारी या भुगतान की स्थिति जानना चाहते हैं तो वे घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा

• सबसे पहले PM Kisan Official Portal पर जाएं।

• होमपेज पर दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।

• इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

• रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

• OTP डालते ही स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी।

अगर किसी किसान को किस्त नहीं मिल रही है तो वह इसी पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी अपडेट कर सकता है या फिर नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा