---Advertisement---

हजारीबाग: कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या,भागते अपराधियों ने एक और को कुचला, मौत

On: March 6, 2026 12:17 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: बड़कागांव नपोखुर्द गांव निवासी कोयला व्यवसायी रोहित साव की बेखौफ अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और भगाने के दौरान प्रदीप सर नामक व्यक्ति को अपने गाड़ी से कुचल दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस सनसनी के डबल मर्डर कांड से पूरे जिले में दहशत का माहौल कायम है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात कोयला व्यवसाय रोहित साव अपने इलाके में थे। इसी दौरान स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें घेर कर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी और भगाने के दौरान प्रदीप साव नामक व्यक्ति को। अपराधियों ने कुचल डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कोयला व्यापारी की हत्या करने के बाद तेज गति से भाग रहे स्कॉर्पियो से सड़क पर मौजूद लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और गाड़ी की चपेट में आकर गांव के ही निवासी प्रदीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रदीप साव को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. एक ही घटना में दो लोगों की मौत से गांव में मातम और गुस्से का माहौल है.

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें