---Advertisement---

अमेरिका इजरायल ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को झटका, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि

On: March 7, 2026 9:43 AM
---Advertisement---

एजेंसी: अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी भीषण युद्ध के बीच भारतीयों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। क्योंकि देशभर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
सुबह इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट अपडेट भी हो गई। मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई तेल सप्लाई के कारण तेल महंगा हुआ, जिस वजह से कंपनियों के सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े।

60 और 115 रुपये बढ़ा रेट

बता दें कि मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई कच्चे तेल की सप्लाई के कारण भारत को तेल महंगा मिला, जिस वजह से ऑयल कंपनियों को सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े। आज से देश में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा मिलेगा। नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नया रेट लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now