---Advertisement---

झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

On: March 9, 2026 7:47 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार की अगली मंत्रिपरिषद की बैठक 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होने वाली है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार कैबिनेट की बैठक शाम 5:00 बजे से शुरू होगी। हालांकि यदि उसी दिन झारखंड विधानसभा की कार्यवाही तय समय से अधिक देर तक चलती है, तो मंत्रिपरिषद की बैठक विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई अहम प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

दरअसल इन दिनों झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है। ऐसे में कैबिनेट की यह बैठक खासा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now