---Advertisement---

मझिआंव: श्रद्धा के साथ मना मां दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

On: March 14, 2026 6:17 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव के हृदयस्थल बाजार समिति प्रांगण में स्थित मां दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में दसवां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य संरक्षक सह पुजारी श्री अशोक पाठक के द्वारा विधि-विधान से पूजा-पाठ और मां दुर्गा का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

महोत्सव के अवसर पर मां दुर्गा मंदिर सेवा समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चंदन कमलापुरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक महोत्सव को भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है।

महोत्सव को सफल बनाने में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  वीर बीरेंद्र,सचिव टुकु कमलापुरी,कोषाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार,उपाध्यक्ष पवन जायसवाल एवं नितेश कमलापुरी, मीडिया प्रभारी राहुल जायसवाल एवं सभी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के सक्रिय सदस्य मनीष गुप्ता, बबलू कमलापुरी, विवेक सोनी, एवं संजय कामलापुरी और स्थानीय युवाओं ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।

कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की महाआरती के साथ सभी के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ और जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।

मौके पर संरक्षक आर्य भास्कर,रघुनाथ शर्मा,अनिल कमलापुरी,प्रेमानंद त्रिपाठी,जयशंकर कमलापुरी,मारुति नंदन सोनी,नीरज कमलापुरी,उमा कमलापुरी एवं अशोक कमलापुरी आदि लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now