---Advertisement---

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा: 3 साल के बच्चे को कार ने कुचला, मौत; CCTV में कैद हुई घटना

On: March 14, 2026 6:58 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टार टॉकीज कॉलोनी स्थित एक स्कूल के पास हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान आयुष कुमार (3 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष अपनी मां के साथ स्कूल के पास अपने बड़े भाई को लेने आया था। उसी दौरान अचानक वह खेलते-खेलते सड़क की ओर दौड़ पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय सड़क से गुजर रही एक कार की चपेट में बच्चा आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि कार के आगे और पीछे दोनों पहिए बच्चे के ऊपर से गुजर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोगों ने भी तुरंत वाहन रोका और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों की सहायता से बच्चे को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now