---Advertisement---

पलामू: प्रेमी की शादी दूसरी जगह हुई तय… प्रेमिका पहुंची थाना, फिर मंदिर में लिए सात फेरे

On: March 15, 2026 9:07 AM
---Advertisement---

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की खबर मिलते ही प्रेमिका सीधे थाने पहुंच गई और न्याय की गुहार लगाई। कई घंटों तक चली बातचीत, समझाइश और ग्रामीणों की पहल के बाद आखिरकार प्रेमी-प्रेमिका की शादी मंदिर में करा दी गई।

मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बाघी गांव के धोबी टोला निवासी अमित सिंह और काचन गुरियाही टोला की रहने वाली अंजू कुमारी के बीच पिछले करीब आठ वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और शादी करना चाहते थे। इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।

जब इस बात की जानकारी अंजू कुमारी को मिली तो वह सीधे रामगढ़ थाना पहुंच गई। वहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक अमित सिंह और उसके परिजनों को थाने बुलाया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई।
थाना परिसर में कई घंटों तक समझौते की कोशिश चलती रही। शुरुआत में युवक शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उसने आखिरकार अंजू से शादी करने की सहमति दे दी।

इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में रात करीब आठ बजे रामगढ़ स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी विधि-विधान के साथ करा दी गई। शादी के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

बताया जा रहा है कि युवती खरवार जाति से है जबकि युवक चेरो समुदाय से संबंध रखता है। अलग-अलग जाति होने के कारण दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि थाने में हुई बातचीत के बाद मामला सुलझ गया और दोनों का विवाह संपन्न करा दिया गया।

शादी के बाद अंजू कुमारी अपने पति अमित सिंह के साथ उसके घर चली गई। इस पूरे मामले में पुलिस और ग्रामीणों की पहल से एक लंबे प्रेम संबंध को सामाजिक मान्यता मिल गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार

पलामू: शादी के भोज में चाव से खाया खाना, एक-एक कर 150 लोगों के बीमार होने से मची अफरा-तफरी

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार