---Advertisement---

झारखंड में नाबालिग से दरिंदगी,‌ शादी का झांसा देकर युवक ने खड़ी ट्रेन के कोच में किया दुष्कर्म

On: March 15, 2026 1:24 PM
---Advertisement---

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराजपुर रेलवे स्टेशन के शंटिंग यार्ड में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में तालझारी के नया टोला निवासी परमेश महतो (20) को आरोपी बनाया गया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब नाबालिग अपने घर के पास स्थित अपने जीजा की चाय दुकान पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक परमेश महतो वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ महाराजपुर रेलवे स्टेशन ले गया।
आरोप है कि स्टेशन पहुंचने के बाद युवक ने पहले लड़की को शादी का झांसा देकर बरगलाने की कोशिश की और उस पर दबाव बनाने लगा। इसके बाद वह उसे स्टेशन के शंटिंग यार्ड में खड़ी एक ट्रेन की बोगी में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता वहां से किसी तरह घर पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों ने जीआरपी थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now