---Advertisement---

धनबाद:गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया, प्रिंस खान के दो शूटरों का पुलिस एनकाउंटर, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

On: March 16, 2026 9:29 AM
---Advertisement---

धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र का भागाबांध ओपी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची थी इसी दौरान गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह की पुलिस से जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में गिरोह के दो शूटरों को गोली लगी है। जिसमें एक का पैर टूट गया है जबकि तीन को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधियों में कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल शामिल हैं।इस दौरान कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लग गई। वहीं तीसरा आरोपी अमन अफजल मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसका पैर टूट गया और पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि रांची एसएसपी राकेश रंजन और धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया।

रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ अपराधी धनबाद में छिपे हुए हैं। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर रणनीति बनाई और एक जॉइंट टीम तैयार की। सोमवार की सुबह टीम ने भागाबांध इलाके में छापेमारी शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि रांची एसएसपी राकेश रंजन और धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया।

जांच में सामने आया है कि कुबेर राजधानी रांची में कई लोगों को ईमेल के जरिए प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांग रहा था। इस गिरोह की गतिविधियों को लेकर रांची पुलिस पहले से अलर्ट थी और लगातार इन अपराधियों की तलाश कर रही थी।

होटल कर्मी की हत्या का खुलासा
तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में हुए होटल कर्मी की हत्या के मामले का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गिरोह के बाकी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
मुठभेड़ के बाद भागाबांध और आसपास का इलाका पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। धनबाद एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now