---Advertisement---

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

On: March 16, 2026 3:01 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले में रविवार को हुए एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जिम्मेदारी तय करते हुए कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। लापरवाही के आरोप में टीओपी-3 के प्रभारी सहित टाइगर मोबाइल के जवानों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं संबंधित गैस एजेंसी डीलर के लाइसेंस को भी निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दरअसल, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास एक गैस एजेंसी द्वारा डंप करके रखे गए सिलेंडरों में अचानक विस्फोट हो गया था। तेज धमाके के साथ हुए इस ब्लास्ट की चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई स्तरों पर जिम्मेदारी तय की है। टीओपी-3 के प्रभारी समेत टाइगर मोबाइल की पूरी टीम को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं हरिहरगंज के पथरा ओपी में तैनात मंटू कुमार को टीओपी-3 का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पाटन थाना में पदस्थापित एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह को पथरा ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां एक गैस एजेंसी द्वारा बड़ी संख्या में सिलेंडर डंप करके रखे गए थे। प्राथमिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि संबंधित गैस डीलर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अन्य पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now